- Hindi News
- भानुप्रतापपुर, अंतागढ़, पखांजूर में 7 से 3 बजे तो कांकेर, चारामा में होगा 8 से 5 बजे तक मतदान
भानुप्रतापपुर, अंतागढ़, पखांजूर में 7 से 3 बजे तो कांकेर, चारामा में होगा 8 से 5 बजे तक मतदान
कांकेर | नगरीयनिकाय चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने प्रथम चरण के मतदान दलों का प्रशिक्षण सेंट माइकल स्कूल में दिया गया कलेक्टर अलरमेलमंगई डी ने सभी 390 प्रशिक्षणार्थियों को 11 कक्षों में जाकर ईव्हीएम में मतदान करने के बारे में जानकारी दी। नगरीय निकाय चुनाव में ईव्हीएम में दो बार मतदान करने के बारे में पीठासीन अधिकारियों को जानकारी देते कहा विधानसभा और लोकसभा से इस बार का ईव्हीएम अलग अलग दो बार बटन दबाने की प्रक्रिया के बारे में बताया। नगरपंचायत भानुप्रातपपुर अंतागढ़ और पखांजूर में मतदान 7 से 3 बजे तक और नगरपालिका कांकेर और नगर पंचायत चारामा में 8 से 5 बजे तक किया जाएगा।
जिले के पांच नगरीय निकायों में चुनाव कराने कुल 390 लोगों को मास्टर ट्रेनर्स द्वारा 11 कक्ष में प्रशिक्षण दिया गया नगरपालिका कांकेर में 21 मतदान केन्द्र बनाए जाएंगे इसी तरह भानुप्रतापपुर, अंतागढ़, चारामा और पखांजूर नगर पंचायतों में 15-15 मतदान केन्द्र होंगे। ईव्हीएम को चेक और सुरक्षित करने के पश्चात ही मतदान केन्द्र तक ले जाने कहा तथा मतदान प्रारंभ होने के एक घंटे पहले समस्त एजेंटों की उपस्थिति में मॉकपोल कराने के निर्देश दिए। कोई भी ईव्हीएम खराब होने पर इसकी जिम्मेदारी मतदान केन्द्र के पीठासीन अधिकारी की होगी क्योंकि इस नगरीय निकाय चुनाव में 2 से अधिक रिजर्व में ईव्हीएम नहीं होंगे। कलेक्टर ने बताया कि नगरीय निकाय चुनाव ईव्हीएम से अध्यक्ष तथा वार्ड पार्षद के चुनाव हेतु वोट डालने की व्यवस्था की गई है। शेषपेज 16 पर
अध्यक्षपार्षद दोनों के चुनाव हेतु ईव्हीएम एक विकल्प नोटा का भी होगा। किसी भी पद के प्रत्याशी को पहले मतदान करने पर छोटा बीप तथा दूसरी बार मतदान करने पर लंबी बीप की आवाज सुनाई देगी। नगरीय निकाय चुनाव के लिए आज सेंट माइकल स्कूल में 82 लोगों को निर्वाचन कर्तव्य मतपत्र का वितरण किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ चंदन कुमार, एसडीएम भानुप्रतापपुर रणबीर शर्मा, कांकेर एसडीएम रेणुका श्रीवास्तव, संयुक्त कलेक्टर प्रकाश सर्वे, डिप्टी कलेक्टर यूएस साहू, तहसीलदार भानुप्रतापपुर जीआर महिलाने, तहसीलदार चारामा एएस राणा, कांकेर आरके धु्रव, जिला शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र झा सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
कांकेर. मतदान दलों को प्रशिक्षण के दौरान संबोधित करती कलेक्टर अलरमेल मंगई डी।