- Hindi News
- राष्ट्रीय सेवा योजना का प्रेरणात्मक कार्य
राष्ट्रीय सेवा योजना का प्रेरणात्मक कार्य
भानुप्रतापपुर | ग्रामईरागांव में हायर सेकेंड्री स्कूल भानुप्रतापपुर एनएसएस बालिका इकाई द्वारा प्रतिदिन गांव की साफ-सफाई की जा रही है। साथ ही स्वच्छता जागरूकता का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें गांव वाले भी सहभागिता कर रहे हैं। रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हो रहा है, जिसमें प्रेरणादायक प्रहसन, नाटक, एकल अभिनय के माध्यम से नशाबंदी, स्वच्छता, शिक्षा, भु्रण हत्या एवं अंधविश्वास के प्रति जागरूकता का संदेश दे रहे हैं। जानकारी कार्यक्रम अधिकारी इरशाद बोहरा ने दी।