पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परिवहन संघ ने किया नगर बंद का आह्वान

परिवहन संघ ने किया नगर बंद का आह्वान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | भानुप्रतापपुर

भानुप्रतापपुरपरिवहन संघ द्वारा 13 दिसंबर को हुई घटना के विरोध में 15 दिसंबर को नगर बंद का आह्वान किया है। संघ ने भानुप्रतापपुर, दुर्गूकोंदल, संबलपुर, केंवटी को बंद करने व्यापारियों को सहयोग करने को कहा है। नगर में संघ पदाधिकारियों और सदस्यों ने प्रत्येक दुकान में जाकर समर्थन मांगा। भाजपा नेता निखिल सिंह राठौर ने भी संघ के साथ साथ घूमकर समर्थन देते कहा वे परिवहन संघ का समर्थन करते हैं।

भानुप्रतापपुर परिवहन संघ और कच्चे परिवहन संघ विवाद के बीच कच्चे माइंस में परिवहन को लेकर विवाद चल रहा था। परिवहन संघ भानुप्रतापपुर द्वारा कुछ मांगों को लेकर कच्चे माइंस परिसर में धरना प्रदर्शन किया जा रहा था। शनिवार को धरना स्थल पहुंच कच्चे परिवहन संघ के कुछ सदस्यों ने पंडाल में तोड़फोड़ कर दी। भानुप्रतापपुर परिवहन संघ अध्यक्ष भुपेंद्र सिंह सिद्धु ने बताया माइंस प्रबंधन द्वारा मनमानी की जा रही है जिसके चलते बार बार परिवहन में दिक्कत रही है।

प्रबंधन दोनों परिवहन संघों का आपस में विवाद कराना चाहती है। पूर्व में 23 जनवरी तक सहमति बनी थी इसके बाद आगे चर्चा होगी पर प्रबंधन ने एकतरफा निर्णय ले लिया है। भानुप्रतापपुर परिवहन संघ को माइंस द्वारा 60 प्रतिशत परिवहन कार्य का काम दिया जाता है, कच्चे परिवहन संघ को 20 प्रतिशत, ठेकेदार को 20 प्रतिशत काम दिया जाता है पर प्रबंधन द्वारा अचानक फरमान जारी कर कहा गया कि अब भानुप्रतापपुर परिवहन संघ 20 प्रतिशत, कच्चे 50 प्रतिशत और ठेकेदार द्वारा 30 प्रतिशत परिवहन किया जाएगा। इस प्रकार अचानक निर्णय से संघ परेशान है और इसी के विरोध के चलते संघ ने काम रोक दिया है। मांग पुरी नहीं होने पर आगे आंदोलन तेज किया जायेगा।

भानुप्रतापपुर. परिवहन संघ ने किया नगर बंद का आव्हान।