स्वास्थ्य शिविर में 309 लाभान्वित
भानुप्रतापपुर। ग्राम आमागुहान में ब्लाक स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। शिविर में आयुर्वेद और होम्योपैथी चिकित्सा पध्दति से कुल 309 मरीजों का उपचार कर औषधी वितरण किया गया। मेला प्रभारी डा रामस्वरूप मरकाम ने बताया स्वास्थ्य मेले में सर्दी, खांसी, ज्वर, कमजोरी, हाथ पैर दर्द, चर्मरोग महिलाओं बच्चों से संबंधित रोगों का उपचार किया गया। उपचार डा जितेंद्र सिंह ठाकुर, डा बृजमोहन शाक्य, डॉ बीरेंद्र सिंह भदौरिया, डॉ. जीवन दर्रो, पुरुषोत्तम प्रधान, मनोज यादव, विमला नायक, महेश्वरी पोटाई, मुकेश विश्वकर्मा, सुरेश यादव, उर्मिला बाई, महिला एवं बाल विकास के सुपरवाइजर दशोदा जैन, राजेश्वरी मंडावी को सहयोग रहा।