पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मक्के की फसल बर्बाद, आवेदन देने पर नहीं मिल सका मुआवजा

मक्के की फसल बर्बाद, आवेदन देने पर नहीं मिल सका मुआवजा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भानुप्रतापपुर | कलंगपुरीके पुजारीपारा में एक किसान ने 4 एकड़ में मक्का लगाया था, जो दो माह पहले हवा तूफान में गिर गया था। इससे लगभग दो एकड़ मक्का बर्बाद हो गया। मुआवजा के लिए आवेदन भी दिया था पर कार्रवाई नहीं हुई।

किसान मोहन यादव ने बताया कि खेत में 4 एकड़ में मक्का लगाया था। हुदहुद तूफान के समय लगभग दो एकड़ का मक्का बर्बाद हो गया। इसकी रिपोर्ट पटवारी के माध्यम से आवेदन देकर मुआवजा की मांग की गई था। इसके लिए लेम्पस संबलपुर से 52 हजार रुपए का कर्ज लिया था। कर्ज जमा करने में परेशानी हो रही है और मुआवजा भी नहीं मिल पा रहा है, जिससे वे परेशान हैं। तत्काल मुआवजा देने की मांग की गई है।

भानुप्रतापपुर। तूफान से बर्बाद हुई मक्के की फसल।