महिला ही देगी कराते प्रशिक्षण
जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर में युवक दे रहे थे लड़कियों को प्रशिक्षण
बदला फैसला
भास्कर न्यूज | भानुप्रतापपुर
पिछले दिनों जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर में लड़कियों को एक संस्था के युवकों द्वारा कराते का प्रशिक्षण दिया जा रहा था। नगर के लोगों द्वारा आपत्ति जताई गई थी। यह दैनिक भास्कर ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। जिसका असर हुआ और लड़कियों के लिए एक महिला कराते प्रशिक्षक उपलब्ध कराई गई है।
कराते का प्रशिक्षण ले रही लड़कियों ने खुशी जाहिर की। प्रशिक्षण ले रही अर्पना चुरेंद्र, रेणुका कुलदीप, बिनेश्वरी नेवरा ने बताया महिला प्रशिक्षक मिलने से कराते प्रशिक्षण लेने में अधिक सुविधा हो रही हैं और बिना किसी हिचक के प्रशिक्षण ले रहे हैं। प्रशिक्षक उमेश्वरी देवांगन ने बताया कि लड़कियां प्रशिक्षण में रूचि दिखा रही हैं। प्रशिक्षण में कुल 46 लड़के लड़कियां इस शिविर का लाभ उठा रहे हैं
भानुप्रतापपुर। कराटे सिखाने महिला प्रशिक्षक कराई उपलब्ध।