पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जीप बाइक में टक्कर महिला समेत दो मरे

जीप-बाइक में टक्कर महिला समेत दो मरे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंतागढ़ थानांतर्गत हुए एक सड़क हादसे में एक महिला समेत दो की मौत हो गई। घटना के बाद जीप चालक वाहन को वहीं छोड़ फरार हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों मृतक अंतागढ़ का मेला देखने निकले थे। पुलिस चालक की तलाश कर रही है।

अंतागढ़ क्षेत्र के कलगांव में रहने वाला युवक रूपन ध्रुव (29) पिता बिरूराम शुक्रवार को रिश्तेदार के घर तोपाल पहुंचा था। जहां से वह रिश्तेदार फगनी उइके (35) पति शिवराम को बाइक से अंतागढ़ मेला घुमाने ले जा रहा था। रास्ते में इमलीपदर के निकट रात साढ़े आठ बजे विपरीत दिशा से रही जीप सीजी 19 बीडी 0729 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक रूपन ध्रुव की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए अंतागढ़ अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले की जांच कर रहे एसआई टीआर कोसमा ने बताया कि पुलिस इस मामले में जीप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है। जीप अभी मौके पर पड़ी है, जिसे जल्द जब्त किया जाएगा।

रास्ता रोककर मारपीट

कांकेर | भानुप्रतापपुरथानांतर्गत सलिहापारा में कुछ लोगों ने मिलकर एक युवक की पिटाई कर दी। युवक गुलशन टांडिया (18) पिता श्यामलाल ने पुलिस में शिकायत दर्ज करते बताया कि बीती रात मोहल्ले के युवक डबलू उर्फ हेमंत, गौकरण टांडिया, परमू यादव ने उसका रास्ता रोक मारपीट की। विवाद का कारण भी अबतक अज्ञात है। पुलिस तीनों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

युवक ने लगाई फांसी

कांकेर।दमकसा चौकी अंतर्गत ग्राम राऊरवाही में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। स्वरूप चंद पात्र (28) पिता चूणामणि पात्र निवासी राऊरवाही का शव उसके खेत में आम के पेड़ में 6 फरवरी को फांसी में लटका हुआ पाया गया था। आत्महत्या करने का कारण अज्ञात है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की विवेचना कर रही है।