पुनर्गणना, दो सरपंचों के परिणाम बदले
भानुप्रतापपुर | त्रिस्तरीयपंचायत चुनाव में पुन मतगणना 7 फरवरी को हुई। रिटर्निंग आफिसर के निर्देश पर ग्राम पंचायत मुल्ला और बांसला में पुर्नगणना की गई। ग्राम पंचायत मुल्ला में विष्णु कचलाम दो वोट से जीते, इसके पहले जगन्नाथ उयके को दो मत से जीत मिली थी। ग्राम पंचायत बांसला में चित्ररेखा देहारी दो वोट से जीत हासिल की। इसके पहले लनयबत्ती नायक को एक वोट से जीत मिली थी। वहीं पांच पंचों का फैसला लाटरी के माध्यम से हुआ।
हेटारकसा में जमुना टांडिया जीती, सोनेकन्हार में लालसाय सलाम जीते, ग्राम पंचायत चिल्हाटी में आत्माराम सलाम जीते, ग्राम पंचायत कनेचूर में विमलाबाई कोठारी जीती। ग्राम पंचायत मुल्ला के वार्ड 9 में अनिता कल्लो जीती।