सरपंच-पंचों को प्रमाण पत्र वितरित
भानुप्रतापपुर | त्रिस्तरीयपंचायत चुनाव में वार्ड पंच, सरपंच और जनपद सदस्य निर्वाचित होने वाले प्रत्याशियों को रिटर्निंग आफिसर ने प्रमाण पत्र वितरित किया। जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर में 51 ग्राम पंचायत और 14 जनपद सदस्य सहित वार्ड पंचों की निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी हो गई है, जिन्हें 7 फरवरी को प्रमाण पत्र जारी किया गया। जनपद सदस्य में संबलपुर से कृष्णा टेकाम, बोगर क्षेत्र से लक्ष्मी अमृत संचेती को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।