पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिविरों की तिथि घोषित

शिविरों की तिथि घोषित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांकेर |कलेक्टर अलरमेलमंगईडी ने आम जनता के आवेदनों के त्वरित निराकरण के लिए वर्ष 2015 में कांकेर जिले के विकासखंडों के ग्रामों में आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविर की तिथि तय कर दी है। नरहरपुर के ग्राम भनसुली में 19 फरवरी, कोयलीबेड़ा के ग्राम बांदे में 14 मार्च, भानुप्रतापपुर के ग्राम भानबेड़ा में 27 मार्च, चारामा के ग्राम लिलेझर में 15 अप्रैल, अंतागढ के ग्राम टेमरूपानी में 24 अप्रैल, कांकेर के ग्राम मरकाटोला में 6 मई, नरहरपुर के ग्राम कन्हनपुरी में 20 मई, कोयलीबेड़ा के ग्राम बड़गांव में 13 जून और कांकेर के ग्राम मालगांव में 20 जून, भानुप्रतापपुर के ग्राम हाटकर्रा में 28 जून, चारामा के ग्राम कुर्रूटोला में 21 जुलाई आयोजन किया जाएगा।

अंतागढ़ के ग्राम मासबरस में 25 जुलाई, चारामा के हाराडुला में 18 अगस्त, अंतागढ़ के ताडोकी में 27 अगस्त, कोयलीबेड़ा के ग्राम कापसी में 6 सितंबर, नरहरपुर के ग्राम बांसपत्तर में 18 सितंबर, भानुप्रतापपुर के ग्राम साल्हे में 15 अक्टूबर, चारामा के ग्राम लखनपुरी में 31 अक्टूबर, कोयलीबेड़ा के ग्राम ऐसेबेड़ा में 4 नवंबर, अंतागढ़ के आमाबेड़ा में 18 नवंबर, भानुप्रतापपुर के ग्राम आसूलखार में 10 दिसंबर और विकासखंड नरहरपुर के गाम बासनवाही में 15 दिसंबर को जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा।