पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा ने पर्यवेक्षक नियुक्त किए

भाजपा ने पर्यवेक्षक नियुक्त किए

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांकेर| भाजपाने जिले में हाल ही में संपन्न हुए त्रिस्तरीय पंचायती चुनावों में जिले के 7 जनपद पंचायत में जनपद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष चयन प्रक्रिया के लिए जनपद पंचायतवार पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है। नरहरपुर जनपद पंचायत हेतु संजय कोड़ोपी एवं शत्रुघन सिन्हा, चारामा जनपद पंचायत हेतु सतीश लाटिया एवं विजय मंडावी, भानुप्रतापपुर जनपद पंचायत के लिए आलोक ठाकुर एवं निखिल राठौर, कांकेर जनपद पंचायत राजकिशोर शर्मा एवं हलधर साहू, अंतागढ़ जनपद पंचायत दिलीप जायसवाल एवं ललित गांधी, कोयलीबेड़ा जनपद पंचायत भरत मटियारा एवं देवेन्द्र सिंह भाऊ, दुर्गूकोंदल जनपद पंचायत भागवत नेताम एवं सर्वेश चौहान पर्यवेक्षक होंगे।