लकड़ी भरे वाहन में नक्सलियों ने लगाई आग
भास्कर न्यूज | भानुप्रतापपुर
चारगांवमें 8 फरवरी को दोपहर तीन से चार बजे के बीच एक बाइक पर सवार होकर चार लोग आए, जो नक्सली थे। बाइक चालक इन्हें छोड़कर वापस चला गया। इसी समय चारगांव रास्ते पर निको जायसवाल माइंस के ठेकेदार के द्वारा माजदा वाहन में लकड़ी लोड कराई जा रही थी।
नक्सलियों ने वाहन में आग लगा दिया। वाहन में आग लगाने के पहले वाहन चालक को वाहन से अपने सामान उतारने कहा। मौके पर मौजूद 50 से 60 मजदूरों को धमकाया कि और यहां काम करोंगे तो जान से मार देंगे। वाहन विजय हर्दवानी भानुप्रतापपुर का है। यह गाड़ी मेटाबोदली चारगांव खदान से कटे हुए लकड़ी का परिवहन चारगांव में ही बने अस्थाई डिपो में कर रही थी।