पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • माता बहादुर कलारिन महोत्सव पर की चर्चा

माता बहादुर कलारिन महोत्सव पर की चर्चा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुर्गूकोंदल | डडसेनाकलार समाज भानुप्रतापपुर की बैठक दुर्गूकोंदल में 8 फरवरी को आयोजित की गई। बैठक में सभी क्षेत्र के पदाधिकारी, ग्राम सरपंच, स्वजातीय मंडल के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सीके कटझरे ने की।

बैठक में संरक्षक केन्द्रीय कार्यकारिणी सदस्य भगवानीराम सिन्हा, मंडल उपाध्यक्ष अशोक जैन, मंडल सचिव टेश्वर जैन, कोषाध्यक्ष योगेश सिन्हा, युवा मंडल अध्यक्ष गजानंद डडसेना, उपाध्यक्ष मुन्ना सिन्हा बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे। बैठक में सामाजिक बिंदुओ संगठन पर चर्चा की गई। मंडल स्तर पर समस्या नहीं निपटने के कारण केन्द्र स्तर पर प्रस्तावित किया गया। इसके अलावा भेजरगढ़, खंडीघाट में माता बहादुर कलारीन कर्म स्थलीय स्थान में पाषाण अवशेष संरक्षित करने अखिल भारतीय कलार समाज को साथ लेकर माता बहादुर कलारिन की प्रति वर्ष महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया।