पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एचएम संघर्ष मोर्चा गठित, 11 को रायपुर जाकर सौंपेंगे ज्ञापन

एचएम संघर्ष मोर्चा गठित, 11 को रायपुर जाकर सौंपेंगे ज्ञापन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलास्तरीय प्रधानाध्यापकों की बैठक पुत्रीशाला संकुल केन्द्र कांकेर में रखी गई। जिसमें भानुप्रतापपुर कांकेर एवं नरहरपुर विकास खंड के प्रधानाध्यापक शामिल हुए। बैठक में निम्र एजेंडो पर चर्चा की गई। इसमें मांग की गई कि आजाकवि के प्रधान अध्यापकों को शिक्षा विभाग में संविलियन से पूर्व प्राचार्य पद पर पदोन्नत किया जाए। इसके अलावा अन्य मांगों पर चर्चा करते हुए प्रधानाध्यापक संघर्ष मोर्चा का गठन किया गया।

इसका अध्यक्ष सुरेश चंद्र श्रीवास्तव को चुना गया। उपाध्यक्ष मधुरा मेश्राम, सुशीला गढ़पाले, लोकेश साहू, कन्हैया सिंह ठाकुर को चुना गया। सचिव मोहन सेनापति, ससचिव देवल सिंह नायक, कोषाध्यक्ष शिव सिंह भदौरिया, प्रचार सचिव गोविन्द सार्वा, संगठन मंत्री बीरबल गढ़पाले तथा प्रवक्ता टीपी साहू एवं नरेन्द्र मोहन शर्मा को चुना गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रत्येक विकास खंड में विकासखंड स्तरीय पदाधिकारी चुनें जाएंगे। 11 फरवरी को प्रधानाध्यापक संघर्ष मोर्चा प्रतिनिधि मंडल रायपुर में मंत्रालय में इस संबंध में ज्ञापन सौंपेंगे।

बैठक में एमए अंसारी, रामसुन्दर मरकाम, उत्तम कुमार राना, नारद सिंह केशरी, सज्जन दास मानिकपुरी, गोकुलराम कोर्राम, सत्तेसिंह कुंजाम, सतरूपा मंडावी, उजियार सिंह वट्टी, कल्याण सिंह मेश्राम, गणेशराम नेताम, द्वारका प्रसाद धनेलिया, महेश नेताम, अशोक सूर्यवंशी, सीताराम सलाम, पीएल बघेल, फूलचंद बोध, एमएन नागराज, लक्ष्मण मरकाम, प्रभुराम शांड़िल्य, यूके मजूमदार, वायपी रणबाकला, एलके साहू, रामशरण जैन उपस्थित थे।