पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आए दिन एटीएम खराब रहने से परेशानी

आए दिन एटीएम खराब रहने से परेशानी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भानुप्रतापपुर | स्टेटबैंक आफ इंडिया भानुप्रतापपुर शाखा में लगी एटीएम मशीन आए दिन बंद हो जाती है। उपभोक्ताओं को इससे बेहद असुविधा होती है। सोमवार को भी दो तीन बार एटीएम मशीन खराब होती रही जिसके कारण एटीएम से पैसे निकालने पहुंचे लोग दिनभर परेशान होते रहे। भानुप्रतापपुर एक व्यवसायिक कस्बा है। एटीएम बंद होने से पुलिस जवानों, व्यवसायी, कर्मचारियों को काफी तकलीफ उठानी पड़ती है। आज भी उपभोक्ताओं में काफी रोष था। नगर के गिरजाशंकर साहू ने बताया एटीएम खराब होने से भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एक ही काउंटर में दो मशीन है एक मशीन जो हमेशा खराब रहती है दूसरे में पैसा नहीं रहता है।