- Hindi News
- 3 मांगों को लेकर आज से पंचायत सचिवों की हड़ताल
3 मांगों को लेकर आज से पंचायत सचिवों की हड़ताल
भानुप्रतापपुर | तीनसूत्रीय मांग को लेकर पंचायत सचिव आज से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठ रहे हैं। सचिवों के हड़ताल के चलते पंचायत के काम पूरी तरह से प्रभावित रहेंगे। नव निर्वाचित पंच सरपंच की बैठक भी नहीं हो पाएगी।
सचिव बरन सिंह आचला ने बताया कि ग्राम पंचायत में कार्यरत सचिवों की वर्षो की लंबित मांगों के संदर्भ में 1 दिसंबर को राजधानी रायपुर में एक दिवसीय रैली निकाल कर राज्य शासन को 5 सूत्रीय मांग को पूरा कराने ज्ञापन दिया गया था। दुकालु गोटा, रमेश निषाद, तुलसी यदु, सत्यदेव टांडिया, भोमराज साहू ने बताया किशासन के उदासीन रवैया को देखते मजबूर होकर ग्राम पंचायतों में कार्यरत सचिव अपने जनपद मुख्यालय, जिला मुख्यालय एवं राजधानी में आंदोलन किया।