पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देवी जात्रा से वापस रहे भक्तों का ट्रैक्टर पलटा, 39 लोग घायल

देवी जात्रा से वापस रहे भक्तों का ट्रैक्टर पलटा, 39 लोग घायल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | भानुप्रतापपुर

सोमवाररात्रि लगभग 10 बजे भानबेड़ा के आमापारा से देवी जात्रा से रहा ट्रेक्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में इसमें सवार होकर कई भक्त घर वापस लौट रहे थे। घटना तब हुई जब ट्रेक्टर जलीनकसा के पास पलट गया। मिली जानकारी के अनुसार हादसे में महिला, बच्चों सहित 39 लोग घायल हो गए। जिन्हे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। इसमें गंभीर रूप से घायल 9 लोगों को रेफर करना पड़ा।

ट्रैक्टर सवार मेहरसिंह ने बताया कि भानबेड़ा के पास आमापारा में विभिन्न गांवों से देवी जात्रा कार्यक्रम में शामिल होने रविवार को आए थे और जात्रा संपन्न होने के बाद सोमवार को वापस लौट रहे थे।

इसी बीच ट्रेक्टर आमापारा और जलीनकसा के बीच पुलिया में पलट गया। घायलों में कुंवारोबाई, फुलबत्ती, मेहतरीन, जलसो, विमला, दिलीमा, दुखिया, बालेश, जितेंद्र, गन्नूराम, आरतीबाई, दयाबत्ती, गमनकुमार, भारती, रामबाई, सुखयारिन, सतारोबाई, बीजोबाई, सन्नूराम, गणेश, बैसूराम, पंचराम, अखिलेश, लालसाय, कुमारी, मदारसिंह, लकेश, हरिराम, चैतराम सोनेसिंह, संध्याबाई, अरूण, चमारसिंह, अमृतलाल, मोनूराम, सत्येशराम, संपत, साहिल हैं। पुलिस ने चालक के उत्तम दुग्गा निवासी तमोड़ा के खिलाफ मामला दर्ज किया।

भानुप्रतापपुर. ट्रैक्टर हादसे में घायलों का इलाज यहां के अस्पताल में चल रहा है।

घायलों में से 9 को अच्छे उपचार के लिए कांकेर भेजा

^सोमवारको रात्रि में ट्रेक्टर के पलटने से 39 घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। इसमें 9 लोग जो गंभीर रूप से घायल थे उन्हे बेहतर इलाज के लिए कांकेर रेफर किया गया है। बाकी का उपचार किया जा रहा है। डॉअखिलेश धु्रव, चिकित्सक, भानुप्रतापपुर