पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिंदी दिवस पर परिचर्चा

हिंदी दिवस पर परिचर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भानुप्रतापपुर. हिंदीदिवस पर साहित्य सृजन परिषद द्वारा हिंदी की वर्तमान दशा एवं दिशा विषय पर जिला स्तरीय परिचर्चा एवं काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कांकेर के कवि श्रीवास्तव ने कहा हिंदी के पाठकों की संख्या बढ़ रही है। कांकेर के कवि भदौरिया ने हिंदी की वर्तमान दशा को चिंतनीय कहा। गोष्ठी में कविगण कुंभकार, मणिलाल नुरेटी, लोकेश रामटेके, राजेश तिवारी, सरला पांडे, नलिनी बाजपेयी, गणेश यदु, त्रिभुवन यादव, संतोष श्रीवास्तव, प्रदीप पांडे, कोमल हुपेंडी ने हिंदी पर कविताओं का पाठ किया। हेमप्रकाश शिवहरे, अनंत कोठारी, आलोक त्रिवेदी, राजकुमार दुबे, नायडु ने विचार व्यक्त किए। परिषद के अध्यक्ष फूड इंस्पेक्टर चंद्रशेखर देवांगन ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।