पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क पर गड्ढों से सभी हो गए त्रस्त

सड़क पर गड्ढों से सभी हो गए त्रस्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{भानुप्रतापपुर में सड़कों की हालत बेहद खराब होने से राहगीर परेशान,

{वाहन चलने से गंदा पानी, कीचड़, लोगों के ऊपर उड़ रहा

भास्करन्यूज| भानुप्रतापपुर

नगरमें सड़कों की हालत बेहद खराब होने से राहगीर परेशान हैं। बाइक चालकों को आवागमन में परेशानी तो हो ही रही है, साथ ही वाहनों में भी खराबी रही है। लोग शिकायत कर थक चुके हैं कोई कार्यवाही नहीं हो रही है।

शहर की सड़कों में जगह जगह गड्ढे होने से लोग परेशान हैं। इन सड़कों पर लोगों का चलना दुभर हो गया है। सबसे ज्यादा परेशानी बारिश के समय होती है। ये गड्ढे बारिश के पानी से भर जाते हैं और गड्ढों से अंजान यात्री फिसल कर हादसे के शिकार हो जाते हैं। बारिश के दिनों में पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से पानी सड़कों पर बहता रहता है। लाभचंद जैन, वैद्यराज आहूजा, गिरजा शंकर साहू ने शिकायत की है कि सड़कों पर गड्ढे होने से बेहद परेशानी होती है।

वाहन चलने से गंदा पानी, कीचड़, लोगों के उपर छिटक जाता है। नगरवासियों का कहना है कि इसकी शिकायत नगर पंचायत में कई बार की गई है पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। शहर के पेट्रोल पंप के पास, अंतागढ़ रोड़, दल्ली राजहरा रोड, संबलपुर रोड़ की ओर सड़कों पर गड्ढा है। इन गडढ़ों को कभी मरम्मत नहीं किया जाता है जिससे गड्ढों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शहरवासी, राहगीरों ने सड़कों की शीघ्र मरम्मत करने की मांग की है।

कराई जाएगी मरम्मत

^कुछशिकायतें मिली है कि सड़कों पर गड्ढे हो गए हैं। एस्टीमेट बनाकर मरम्मत कराया जाएगा।” सुभाषदीक्षित, सीएमओनगर पंचायत भानुप्रतापपुर

भानुप्रतापपुर. नगरकी सड़कों में हैं गड्ढे ही गड्ढे।