मोबाइल चोर गिरफ्तार
भानुप्रतापपुर | संबलपुरमें 13 सितंबर को एक मोबाइल दुकान से मोबाइल आदि की चोरी हो गई थी। पुलिस ने आदतन चोर गब्बर सिंह 32 वर्ष और राकेश कुमार 22 वर्ष को गिरफ्तार किया और इनके पास से दो मोबाइल बरामद किया। एक अन्य आरोपी फरार है। पुलिस ने बताया दोनों पर चोरी के कई मामले हैं जिन्हें कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया गया है।