पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिना रेलिंग के पुल पर हो रहे हादसे

बिना रेलिंग के पुल पर हो रहे हादसे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज| भानुप्रतापपुर

यहांसे 2 किलोमीटर दूर खंडी नदी पर बने पुल पर रेलिंग नहीं होने से हमेशा हादसा की आशंका बनी रहती है। यह भानुप्रतापपुर, अंतागढ़, नारायणपुर, दुर्गूकोंदल, पखांजुर जाने का मुख्य मार्ग है और कई बार हादसा भी हो चुका है। इसकी शिकायत भी पीडब्ल्युडी से की गई पर ध्यान नहीं दिया गया।

भानुप्रतापपुर से अंतागढ़ नारायणपुर मार्ग पर खंडी नदी पुल पर रेलिंग नहीं बनाया गया है जिससे हमेशा खतरा बना रहता है। त्रिलोक सलाम, जेठूराम चालकी, दिलीप कुमार ने बताया यह पुल बहुत पहले बना है पर यहां रेलिंग नहीं बनाया गया है और पुल ज्यादा चौड़ा भी नहीं है। इस मार्ग में हमेशा चार पहिया, दुपहिया और बड़े बड़े ट्रेलर वाहन गुजरते हैं जिससे हमेशा दुर्घटना की आशंका रहती है। राहगीर सुभाष शर्मा, जशवंत सिंह ने कहा पुल में रेलिंग होनी चाहिए। पुल में ओवरटेक करने, पार होते समय हमेशा खतरा बना रहता है इस ओर पीडब्ल्युडी को ध्यान देना चाहिए। खंडी नदी में बनी पुल में रेलिंग नहीं होने से दर्जनों दुर्घटना हो चुकी है हाल ही में पुल के उपर ही दो बाइक आपस में टकराने से एक व्यक्ति की मौत और दो घायल हो गए थे। कुछ वर्ष पहले बाइक के साथ दो युवक पुल के नीचे गिर गए थे जिसमें भी एक की मौत हो गई थी इस प्रकार दुर्घटनाएं होती रहती है लोगों ने भी इस पुल पर जल्दी रेलिंग बनाने की मांग की है।

प्रस्ताव भेजा जाएगा

^खंडीनदी पुल में रेलिंग बनाने के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा। स्वीकृति मिलने पर रेलिंग निर्माण कराया जाएगा।” आरकेगौर, ईईपीडब्ल्युडी भानुप्रतापपुर

भानुप्रतापपुर. खंडीनदी पर बने पुल में रेलिंग नहीं होने से हमेशा बनी रहती है हादसे की आशंका।