तीन दिन बाद आया डीजल-पेट्रोल
भानुप्रतापपुर | पिछलेतीन दिनों से भानुप्रतापपुर क्षेत्र में डीजल पेट्रोल नहीं होने के कारण क्षेत्र के वाहन मालिक परेशान थे। मंगलवार को भानुप्रतापपुर के दोनों पंपो में डीजल पेट्रोल पहुंचा और आम जनता को मिलने लगा। दोनों पंपों में उपभोक्ताओं की लंबी कतार लगी रही। खाद्य निरीक्षक चंद्रशेखर देवांगन ने बताया कि दोनों पंप में पर्याप्म मात्रा में डीजल पेट्राल उपलब्ध है।