पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दूसरे चरण के लिए आज से नामांकन

दूसरे चरण के लिए आज से नामांकन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांकेर नगरपालिका के अलावा नगर पंचायत भानुप्रतापपुर चारामा के अध्यक्षों पार्षदों के प्रत्याशी उतरेंगे मैदान में

भास्करन्यूज | कांकेर

नगरीयनिकाय चुनाव के द्वितीय चरण में जिले की नगर पालिका कांकेर के साथ नगर पंचायत भानुप्रतापपुर और चारामा के अध्यक्षों, पार्षदों के चुनाव के लिए नामांकन दाखिले की शुरुआत 10 दिसंबर से हो रही है। यह 17 दिसंबर तक अवकाश के दिनों को छोडकर प्रतिदिन सुबह 10.30 बजे से दोपहर 3 बजे जमा हो सकेंगे। नाम निर्देशन पत्रों की जांच 19 दिसंबर को सुबह 10 बजे से की जाएगी। नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 22 दिसंबर को दोपहर तीन बजे तक होगी।

22 दिसंबर को अभ्यर्थिता से नाम वापसी के तुरंत बाद चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की सूची तैयार कर उन्हें चुनाव प्रतीक चिन्ह आबंटित किए जाएंगे। उक्त तीनों नगरीय निकायों के चुनाव हेतु मतदान 31 दिसंबर को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। मतगणना और परिणाम की घोषणा 4 जनवरी को होगी। कांकेर नगरपालिका चुनाव की रिटर्निंग ऑफिसर अलरमेलमंगई डी ने बताया कि रिटर्निंग ऑफिसर कोर्ट कक्ष में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के नामांकन दाखिलें के दौरान उम्मीदवार सहित अधिकतम 5 व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति होगी। इसी प्रकार पार्षद पद के प्रत्याशी के पर्चे दाखिले के समय कक्ष में प्रत्याशी सहित अधिकतम चार व्यक्ति ही प्रवेश कर सकेंगे।

नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अधिकतम चार लाख रूपए तथा नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार की अधिकतम तीन लाख रूपए चुनाव व्यय की सीमा तय की गई है। नगरीय निकाय चुनाव प्रचार हेतु आयोजित की जाने वाली सभा रैली तथा चुनाव प्रचार वाहन के उपयोग के लिए संबंधित एसडीएम को अनुमति देने अधिकृत किया गया है। बिना अनुमति सभा रैली का आयोजन तथा वाहन के उपयोग पर नियमानुसार संबंधितों के विरूद्ध कार्रवाई होगी।

शेषपेज 18 पर

नगरीयनिकाय चुनाव संबंधी उम्मीदवारों द्वारा किए जाने वाली व्यय का नियमित हिसाब नियत तिथि को जमा करना आवश्यक होगा। चुनाव व्यय की जानकारी देना सभी उम्मीदवारों के लिए आवश्यक है। कांकेर नगरपालिका चुनाव हेतु नामांकन कलेक्टर कार्यालय में दाखिल होंगे। नगरपालिका कार्यालय के पास बेरियर लगाए जाएंगे। बेरियर को पार कर कलेक्ट्रेट प्रवेश द्वार तक केवल दो वाहन को ही लाने की अनुमति होगी।