कांग्रेसियों ने लगाया भाजपा पर आरोप
कांग्रेसियों ने लगाया भाजपा पर आरोप
भानुप्रतापपुर | कांग्रेसनेता पूर्णचंद्र पाढी, बीरेंद्र सिंह ठाकुर, राजकुमार ठाकुर तुषार ठाकुर ने आरोप लगाया है कि भाजपा ही पांच वर्षो तक जनहित कार्यो में सहयोग नहीं कर विकास कार्य में बाधा पहुंचाती रही। इन सब का यह भी कहना है कि नगर पंचायत में 9 पार्षद और 2 एल्डरमैन भाजपा के रहे, भाजपा सरकार से विधायक, सांसद से विकास कार्य के लिए प्रयास क्यों नहीं किया गया एक मात्र उद्देश्य ठेका प्राप्त करना रहा है। कांग्रेस द्वारा मुक्तिधाम जो भाजपा शासन में निर्माण कार्य करवाया गया था उसके जीर्णोद्वार के लिए शासन से बार बार राशि की मांग की गई लेकिन आबंटन नहीं दिया गया। मुख्यमंत्री द्वारा किया गया घोषणा मुक्तिधाम पहुंच मार्ग, स्कूल जाने का मार्ग का राशि नहीं दी गई।