रासेयो शिविर आज से
भानुप्रतापपुर | शासकीयमहर्षि महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थियों का सात दिवसीय शिविर लग रहा है। शिविर ग्राम चवेला में 10 से 16 दिसंबर तक आयोजित होगा। शिविर में रासेयो के लगभग 70 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। एनएसएस अधिकारी एसएन डेहरिया ने बताया कि शिविर स्वच्छता के लिए युवा पर केन्द्रित है।