पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समस्या दूर करने लगेंगे शिविर

समस्या दूर करने लगेंगे शिविर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भानुप्रतापपुर | राज्यमें कार्यरत शिक्षकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण नहीं हो पाता। छोटी छोटी समस्याओं के लिये उच्च कार्यालयों के चक्कर लगाने के बावजूद समय पर अनसुलझा रह जाता है। छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के मांग पहल पर आजाक विभाग ने विकास खण्ड से लेकर राज्य स्तर तक शिक्षक समस्या निवारण शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया है। शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष टीएस ठाकुर ने बताया कि समस्याओं के स्थल निराकरण के लिए 30 दिसंबर तक विकास खंड स्तर पर आवेदन जमा होंगे। शिक्षक संघ पदाधिकारियों ने जिले के समस्त शिक्षकों से आह्वान किया है कि इस शिविर का लाभ उठाते हुये अपनी समस्याएं विकासखंडों में जमा कर एक प्रति संगठन को उपलब्ध कराए।