पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षाकर्मियों ने जलाई आदेश की प्रति

शिक्षाकर्मियों ने जलाई आदेश की प्रति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुर्गूकोंदल | शिक्षाकर्मियोंने रंगमंच दुर्गूकोंदल में अपने 23 सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना दिया। साथ ही शासन द्वारा पूर्व में दी गई आदेश की प्रतियां भी जलाई और धरना स्थल से तहसील कार्यालय तक रैली निकाल मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। संघ अध्यक्ष गोरखनाथ धु्रव ने मांग पूरी नहीं हुई तो प्रांतीय निर्णयानुसार शासन के खिलाफ समस्त शिक्षाकर्मी आवाज उठाएंगे। धरने में ललित नरेटी, मुकेश बघेल, बंगोमा चक्रवर्ती, शंकर नागवंशी, किशोर विश्वकर्मा, दयाराम पाथर, हिरेश जैन, रविशंकर यादव, सुलोचना नाग, दिलीप सेवता, एमन धनेलिया, निर्भय कोवाची उपस्थित थे।

धरनाप्रदर्शन करते ज्ञापन सौंपा

भानुप्रतापपुर| ब्लाकशिक्षाकर्मी संघ के बैनर तले शिक्षाकर्मियों ने मंगलवार को 28 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया और अस्पताल में जाकर रक्तदान भी किया। शिक्षाकर्मी निरंकार श्रीवास्तव ने बताया कि उनकी संविलियन सहित 28 मांगे है जिसके लिए धरना करने के बाद ज्ञापन सौंपा गया है। शिक्षकीय कार्य के साथ सामाजिक दायित्व का भी निर्वहन करते हैं और इसी के चलते आज 30 शिक्षाकर्मियों ने रक्तदान भी किया। नगरीय निकाय चुनाव के चलते आचार संहिता के कारण शिक्षाकर्मियों ने अपना धरना स्थल ग्राम पंचायत क्षेत्र कन्हारगांव में अपना प्रदर्शन किया। इस अवसर पर पंकज बाजपेई, धर्मराज कोरेटी, राजेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में शिक्षाकर्मी उपस्थित थे।

दुर्गूकोंदल. जलाई शासन के आदेश की प्रति।