पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ईवीएम का पहले होगा प्रदर्शन

ईवीएम का पहले होगा प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भानुप्रतापपुर | एसडीएमरणबीर शर्मा ने नगर पंचायत निर्वाचन के संबंध में राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों की बैठक ली। बैठक में सभी राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के साथ आदर्श आचरण संहिता का कड़ाई से पालन करने पर जोर दिया। जानकारी दी गई कि इस बार ईव्हीएम मशीन अलग प्रकार की है और इसका नगर के मुख्य स्थानों पर प्रदर्शन भी किया जाएगा। एक ही मशीन में अध्यक्ष एवं पार्षद दोनों के लिए मतदान करना होगा। बैठक में सेक्टर तहसीलदार जीआर महिलाने, नायब तहसीलदार ओमप्रकाश दुबे, भाजपा के सचिन दुबे, कस्तुरचंद जैन, शंकर गांधी, नरेंद्र शर्मा, कांग्रेस के सुनील पाढी, पंकज वाधवानी, शिवसेना के चंद्रमौली मिश्र के अलावा राजकुमार उपस्थित थे।