पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फोटो कापी वाले से मिलीभगत कर दुकानदारी

फोटो कापी वाले से मिलीभगत कर दुकानदारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भानुप्रतापपुर | ग्रामपंचायत घोटिया में आधार कार्ड बनाया जा रहा है और यहां फार्म के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। आधार कार्ड बनाने वाली टीम के साथ एक फोटो कापी मशीन लाकर स्थल में ही दुकानदारी की जा रही है और इसका कमीशन बाकायदा आधार कार्ड बनाने वाली एजेंसी को भी दिया जा रहा है।

घोटिया में आधार कार्ड बनाने का काम ग्राम पंचायत भवन में किया जा रहा है। यह कार्ड सरकार की ओर निशुल्क बनाया जाना है और इसका व्यापक रूप से प्रचार प्रसार भी किया जाता है पर जमीनी हकीकत कुछ और ही है। स्थल पर लोगों को फार्म के नाम पर पांच पांच रू लिया जा रहा है। साथ ही फोटो कापी के नाम पर भी अवैध वसूली की जा रही है। लोगों ने बताया कि कार्ड निशुल्क बनाने की जानकारी मिली थी पर यह अवैध रूप से फार्म के नाम पर लिया जा रहा है। शेषपेज 16 पर

वहीकाम कर रही एजेंसी वालों का कहना है कि फार्म है कोई राशि नहीं ली जा रही है। ग्राम पंचायत घोटिया में चल रही आधार कार्ड बनाने काम जहां टीम के साथ एक फोटो कापी मशीन भी लाई गई है जो लोगों से फार्म फोटो कापी के नाम पर अवैध वसूली का काम कर रही है। फोटो कापीयर प्रमोद सिन्हा ने बताया कि आधार कार्ड बनाने वाले टीम के साथ आया हूं और और यहां मशीन लगाया हूं और इसके एवज मैं टीम को प्रति दिन तीन सौ रुपए भी देता हूं।

मामले की जांच कराई जाएगी

आधार कार्ड पूरी तरह से निशुल्क है राशि ली जा रही है तो वह गलत है इसकी जांच कर कार्रवाई की जायेगी।

रणबीर शर्मा, एसडीएम, भानुप्रतापपुर

फोटो संलग्न

-----------------------

भानुप्रतापपुर। आधार कार्ड फार्म के नाम पर वसूली हो रही।