माइंस में काम बंद
भानुप्रतापपुर | आरीडोंगरीमाइंस कच्चे में परिवहन विवाद के चलते बुधवार को भानुप्रतापपुर परिवहन संघ के विरोध के चलते हाज काम बंद हो गया। भानुप्रतापपुर परिवहन संघ के अध्यक्ष ने बताया कि माइंस प्रबंधन द्वारा मनमानी की जा रही है जिसके चलते बार बार परिवहन में दिक्कत रही है। प्रबंधन के द्वारा पूर्व में 23 जनवरी तक सहमति बनी थी इसके बाद आगे चर्चा होगी पर प्रबंधन एकतरफा निर्णय लिया जाता है। भानुप्रतापपुर परिवहन संघ केा माइंस द्वारा 60 प्रतिशत परिवहन कार्य का काम दिया जाता है कच्चे परिवहन संघ को 20 प्रतिशत, ठेकेदार को 20 प्रतिशत काम दिया जाता है पर प्रबंधन के द्वारा अचानक फरमान जारी कर कहा गया है कि अब भानुप्रतापपुर परिवहन संघ 20 प्रतिशत, कच्चे 50 प्रतिशत और ठेकेदार के द्वारा 30 प्रतिशत परिवहन किया जायेगा इस प्रकार अचानक निर्णय से संघ परेशान है और इसी के विरोध के चलते बुधवार को संघ ने काम रोक दिया है।