पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हास्टल बंद, डीएड प्रशिक्षार्थी मुसीबत में

हास्टल बंद, डीएड प्रशिक्षार्थी मुसीबत में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाशिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में डीएड प्रशिक्षार्थियों के लिए गत शिक्षा सत्र से हास्टल सुविधा बंद कर दी गई है। इससे दूरस्थ जगह से से आकर डाईट में डीएड का पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं को काफी परेशानी हो रही है। छात्र-छात्राओं को किराए के घर में रहना पड़ा रहा है जिससे गरीब छात्रों पर आर्थिक भार पड़ रहा है।

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में डीएड पढ़ाई 2006 से शुरू हुई। पहले यहां दूरस्थ जगह से पहुंचने वाले छात्र-छात्राओं के लिए हास्टल की सुविधा थी। छात्रों के लिए तो बीटीआई भवन में तो छात्राओ के लिए डाईट में हास्टल के लिए नया भवन भी बनाया गया था लेकिन गत शिक्षा सत्र से डाईट में छात्र-छात्राओ के लिए हास्टल सुविधा बंद कर दी गई है। डाईट में एनसीईआरटी के आदेश के तहत शिक्षा की गुणवत्ता के लिए प्रशिक्षण लेने वाले शिक्षको को हास्टल में रहने की सुविधा दी सकती है लेकिन बाहर से पहुंचने वाले शिक्षक हास्टल में रूकते नहीं है और प्रशिक्षण हमेशा नहीं होता है जिससे हास्टल का उपयोग नहीं हो रहा है। नियम प्रावधान में बदलाव किए जाने से अब डीएड की पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं को काफी परेशानी हो रही है। डीएड पढ़ने के लिए डाईट में जिले के दूर्गकोंदल, भानुप्रतापपुर, बांदे, नरहरपुर, चारामा सहित अन्य दूरस्थ गांव से कई किमी की दूरी से पहुंचे हैं।

कुछ छात्र धमतरी जिले से भी पढ़ाई करने पहुंचे हैं। इन्हें विवशता में किराए के घर मकान लेकर रहना पड़ता है। हास्टल के छात्र-छात्राओं ने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के हास्टल भवन में आवास व्यवस्था करने रायपुर के संबंधित अधिकारियों से मुलाकात कर मांग की थी लेकिन फिर भी छात्रो की मांगो की ओर ध्यान नहीं दिया गया है। इसके अलावा छात्र-छात्राओ ने सांसद सोहन पोटाई विद्यायक केदार कश्यप को भी इस शिक्षा सत्र में ज्ञापन दे चुके है और हास्टल सुविधा फिर से दिलाने की मांग की है।

एनसीईआरटी था आदेश

^जिलाशिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में हास्टल सुविधा बंद कर दी गई है। यह राष्ट्रीय शैक्षिक एवं अनुसंधान परिषद के नए नियम के तहत प्रशिक्षण के लिए पहुंचने वाले शिक्षकों को ही हास्टल सुविधा दी जानी है। छात्र-छात्राओ की समस्याओ से वे संबंधित अधिकारियों को मीटिंग में अवगत करा चुके हैं। पीसमुंद, प्राचार्य,जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान केंद्र, कांकेर

कांकेर। हास्ट