संयुक्त छात्रावास समारोह मनाने बैठक
भानुप्रतापपुर | शासकीयनवीन पीएमटी बालक छात्रावास में संयुक्त छात्रावास दिवस समारोह मनाने बैठक की गई। इसमें भानुप्रतापपुर ब्लाक के अलावा अंतागढ़, दुर्गूकोंदल के छात्रावास के पदाधिकारी भी शामिल हुए। बैठक में छात्रावास अध्यक्ष रामलाल आचला, उपाध्यक्ष राजेन्द्र चनाप, पीएमटी कन्या छात्रवास अध्यक्ष कमलेश्वरी गुनडाईया, संयुक्त छात्रवास अध्यक्ष देवलाल नरेटी, महाविद्यालयलीन छात्र संघ अध्यक्ष भुनेश मंडावी, सचिव हेमलता कोला, सह सचिव सतानु चौधरी, छात्रावास सचिव सुनिल उसेंडी सामान्य छात्रावास अध्यक्ष बिरेंद्र तारम उपस्थित थे। बैठक में छात्रावास दिवस समारोह पहले मनाने की संभावना जाताई गई। इस मौके पर देवसाय पोटाई, दुर्गसाय कोला, मनेश उयके, कल्याण टेकाम, भील तारम, ज्ञानेश्वर उसेण्डी, जीतेंद्र रावटे, केशव दुग्गा, हेमलता देहारी, उर्मिला कोला, कमलेश्वरी कवाची सहित अन्य छात्र छात्राएं भी उपस्थित थे।