- Hindi News
- निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का 305 मरीजों ने उठाया लाभ
निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का 305 मरीजों ने उठाया लाभ
भास्कर न्यूज | भानुप्रतापपुर
आयुर्वेदग्राम बरहेली में मंगलवार को एक दिवसीय निशुल्क किशोरावस्था जन्य स्वास्थ्य जागरूकता एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन इस शिविर में आसपास के गांव के कुल 305 बालक बालिकाएं पहुंचे और उपचार करवाकर निशुल्क दवा ली।
शिविर प्रभारी डॉ रामस्वरूप मरकाम ने बताया शिविर में ग्राम ईरागांव, दमकसा, आमापारा, कपाली, झर्रीपारा सहित क्षेत्र के बालक बालिकाएं पहुंचे और अपना इलाज करवाया और निशुल्क दवाईयां लिया। बालक बालिकाओ को किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक एवं मानसिक रोगों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही आयुर्वेद पध्दति द्वारा स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया गया। शिविर में मौसमी जन्य रोग, श्वास, कास, सर्दी से बचाव के लिए औषधी मिश्रण द्वारा तैयार किया गया काढ़ा का वितरण भी किया गया। शिविर में चिकित्सक डॉ जितेंद्र सिंह ठाकुर, डॉ बृजमोहन शाक्य, डॉ रेनुका मोहबे, पुरूषोत्तम प्रधान, मनोज यादव, विमला नायक, शोभारानी पांडे, महेश्वरी पोटाई, मुकेश विश्वकर्मा, सुरेश यादव, उर्मिला बाई आदि का सहयोग रहा।
भानुप्रतापपुर। निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 305 मरीज लाभांवित।