पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अध्यक्ष के लिए निर्दलीय प्रत्याशी ने भरा नामांकन

अध्यक्ष के लिए निर्दलीय प्रत्याशी ने भरा नामांकन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भानुप्रतापपुर | नगरपंचायत भानुप्रतापपुर में नगरीय निकाय के चुनाव में नामांकन जमा करने के दूसरे दिन अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में राजकुमार दुबे ने नामांकन पत्र भरा।

इसके लिए प्रत्याशी ने शुभ मुहूर्त में निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर अधिकारी रणबीर शर्मा को नामांकन सौंपा। प्रत्याशी के प्रस्तावक के रूप में राजीव ठाकुर मौजूद थे। दूसरे दिन 12 लोगों ने नामांकन खरीदा इसमें श्रीराम शोरी ने अध्यक्ष पद के लिए फार्म खरीदा है, शेष 11 लोगों ने पार्षद के लिए। फार्म जमा करते निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार दूबे ने कहा शुभ मुहूर्त पर फार्म दाखिल किया हूं और यह समय कीमती है। प्रत्येक वार्ड में जाकर प्रचार प्रसार कर रहा हूं।

भानुप्रतापपुर. राजकुमार दुबे ने निर्दलीय के रूप में नामांकन दाखिल किया।