पांच लुटेरों को पांच पांच वर्ष की कैद
भानुप्रतापपुर | दुर्गूकोंदलथाना अंतर्गत सोनेकन्हार में एक वर्ष पूर्व दिसंबर 2013 की दरम्यानी रात बंदूक के दम पर बाइक लूट की घटना को अंजाम देने वाले पांच आरोपियों को न्यायालय ने पांच पांच वर्ष की सजा सुनाई। विदित हो कि ग्राम सोनेकन्हार थाना दुर्गूकोंदल निवासी दिनेश कुमार नुरूटी के यहां लूट करने की नियत से पांच युवक सुखराम उसेंडी 20 वर्ष पिता हजारी राम, जयराम उसेंडी पिता तातू राम, जगदीश गावड़े 20 वर्ष पिता सतारू राम, रजमन ध्रुव 25 वर्ष पिता मन्नू राम, असउराम 25 वर्ष पिता उजारू निवासी सिकसोड़ घुस आए थे। युवकों ने अपने पास रखे देशी कट्टा के बल पर घर में रखी बाइक हीरो होंडा क्रमांक सीजी19 बीए1082 लूट लिया था। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार मामला न्यायालय में पेश किया था। जिसमें सुनवाई करते अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश यूएस मिश्रा ने गवाहों के बयान साक्ष्यों के आधार पर पांचों आरोपियों को धारा 457 के तहत पांच पांच 5 वर्ष कारावास तथा पांच पांच सौ रुपए अर्थदंड से दंडित किया।