कम्प्यूटर प्रशिक्षण दिया जा रहा
भानुप्रतापपुर | हाईटेक कम्प्यूटर भानुप्रतापपुर में मध्यम आय वर्ग हेतु कम्प्यूटर प्रशिक्षण छात्रवृत्ति योजना राष्ट्रीय कम्प्यूटर साक्षरता मिशन के तहत 8वीं से 12 वीं तक के छात्र छात्राओं को इस प्रशिक्षण में प्रवेश हेतु परीक्षा दिलाया गया है। जो छात्र छात्राएं परीक्षा में अच्छे अंक से उत्तीर्ण होंगे उन्हें ब्रांच द्वारा नि:शुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण एवं प्रतिमाह छात्रवृति तथा एक बेग पुस्तक दिया जाएगा।
हाईटेक कम्प्यूटर एजुकेशन के संस्था के डायरेक्टर पवन पटेल ने कहा हमारा लक्ष्य जन सामान्य को कम्प्यूटर से अवगत कराना है। लक्ष्य शहरों के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी कम्प्युटर शिक्षा को पहुंचाना है। आज भी देश में कई क्षेत्र ऐसे हैं जहां लोग कम्प्युटर के बारे में नहीं जानते कई क्षेत्रों में कम्प्युटर तथा उसके महत्व को जानने के बाद भी कम्प्युटर शिक्षा प्राप्त करने में असमर्थ हैं क्योंकि या तो उस क्षेत्रों में कोई कम्प्युटर प्रशिक्षण केंद्र नहीं हैं या है तो अधिक दूरी पर हैं।