पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संस्कृति परीक्षा के परिणाम घोषित

संस्कृति परीक्षा के परिणाम घोषित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भानुप्रतापपुर | अखिलभारतीय गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की भारतीय संस्कृतिक ज्ञान परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। भानुपतापपुर विकास खंड अंतगर्त कक्षा पांचवी से बारहवीं तक के परिणामों में कक्षा 5 वी में प्रथम रेशमा जामपारा, द्वितीय संसृप्ति बाजपयी सशिमं भानुप्रतापपुर, तृतीय पल्लवी रानवाही रही।

इस बारे में जानकारी देते हुए जिला प्रभारी हरिश ठाकुर तथा विकासखंड प्रभारी योगेश सिन्हा ने बताया कि कक्षा 6 वी में जागृति धु्रव सशिमं भानुप्रतापपुर, द्वितीय संतोषी घोटिया, तृतीय पूनम भीरागांव, कक्षा 7 वीं में कौशल सशिमं भानुप्रतापपुर, द्वितीय प्रीति घोटिया, ईसायदु नारायणपुर, कक्षा 8 वीं में प्रथम जमुना जैन चिल्हाटी, द्वितीय तीजेश्वरी कोरर, भुनेश्वरी बोटेचांग कक्षा 9 में प्रेमलता निषाद मुल्ला, खुशबू कुम्भकार संबंलपुर, अश्वंतीन भानबेड़ा रहे। कक्षा 10 में प्रथम मेघा साहू सेलेगांव, द्वितीय श्रुती तिवारी आसुलखार, तृतीय भावना यादव मुंगवाल, चतुर्थ भानुत्रीप भीरागांव कक्षा 11 वी में प्रवीण भीरागांव, यशोदा निषाद संबंलपुर, मोनिका कच्चे रही। कक्षा 12 वी में प्रसांत पाणे संबंलपुर, दुलेश्वरी कोरेटी कच्चे, त्रिवेणी गढ़िया भानुप्रतापपुर।