- Hindi News
- निर्दलीय के एक वोट से अध्यक्ष का फैसला आज
निर्दलीय के एक वोट से अध्यक्ष का फैसला आज
दुर्गूकोंदल | जनपदपंचायत में चुने गए जनपद सदस्यों 11 का प्रथम सम्मेलन 13 फरवरी को सुबह 11 बजे से शुरू होगा। इसके साथ ही जनपद पंचायत को नया अध्यक्ष उपाध्यक्ष भी मिल जाएगा। अभी भाजपा कांग्रेस दोनों के ही समर्थित 5-5 जनपद सदस्य है। ऐसे में एकमात्र निर्दलीय सदस्य के ऊपर ही पूरा दारोमदार है। इसलिए दोनों तरफ से अपने अध्यक्ष उपाध्यक्ष बनाने की कोशिश जारी है।
इसी दौरान जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा। चुनाव की प्रक्रिया कराने पीठासीन अधिकारी जीआर महीलाने तहसीलदार भानुप्रतापपुर, सहायक पीठासीन अधिकारी अशोक ठाकुर सीईओ दुर्गूकोंदल को बनाया गया है। निर्वाचन कार्यालय दुर्गूकोंदल में तैयारी पूरी कर ली गई है।
शेषपेज 18 पर
इधरचुनाव सम्पन्न होने के बाद जनपद में 11 जीते सदस्य को भाजपा-कांग्रेस लगातार संपर्क बनाने में लगे रहे थे। भाजपा-कांग्रेस दोनों पार्टी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष बनाने जोर आजमाइश कर रहे हैं। दोनों ही पार्टी के 5-5 सदस्य हैं ऐसी स्थिति में एकमात्र निर्दलीय की भूमिका अहम हो गई है।
नवनिर्वाचितसरपंच वार्ड पंच ने ली शपथ : भानुप्रतापपुर।त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद नवनिर्वाचित सरपंच वार्ड पंचों ने आज शपथ ली। ग्राम पंचायत साल्हे के भवन में पर्यवेक्षक जितेंद्र गजभिये सब इंजीनियर, विकास कुमार साहू रोजगार सहायक ने शपथ दिलाई। इस अवसर पर पूर्व सरपंच देवबत्ती दर्रो, ग्राम पटेल आनंद सिंह पद्दा, विजय शोरी, अतिराम सलाम, अनिल उयके, जोधन आरदे, भूखउराम आरदे, जगदेव सोनवानी, नवनियुक्ति सरपंच नारायण तारम पंच जगतो बाई गोटी, सरजूराम नरेटी, भगन बाई उयके, लक्ष्मन कंवलिया, रमोतीन बाई आंचला, लक्ष्मन कंवलिया, रमोतीन बाई आंचला, गोमती बाई ठाकुर, बासन बाई कुलदीप, संतोष पद्दा, दीपिका उयके, सोनई बाई, महेश तारम, कृष्णा कोसमा, भगवानी सोरी, रूपनी बाई हिड़को सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।