- Hindi News
- नई दर तय होने से परिवहन संघ का विवाद सुझला
नई दर तय होने से परिवहन संघ का विवाद सुझला
भानप्रतापपुर | परिवहनसंघ भानुप्रतापपुर द्वारा चक्का जाम किए जाने के बाद विवाद सुलझा लिया गया है। नगर में चक्का जाम के बाद जिला प्रशासन ने कांकेर में कलेक्टर की अध्यक्षता में सभी पक्षों की बैठक बुलाई थी। जिसमें भानुप्रतापपुर और कच्चे परिवहन संघ खदान प्रबंधन के प्रतिनिधि भी शामिल हुए थे।
मिली जानकारी के अनुसार बैठक में समान परिवहन दर पर भुगतान की मांग पर 720 रूपये प्रति टन रायपुर तक एवं गिधाली तक परिवहन दर 195 रूपये प्रतिटन में सहमति बनी। कच्चे परिवहन संघ के सदस्य इस दर पर कार्य करने पर असहमत थे। परिणाम स्वरूप भानुप्रतापपुर परिवहन संघ द्वारा परिवहन कार्य प्रारंभ कर दिया गया है और पहले दिन 25 ट्रक भेजे गए। काम चालू होने से परिवहन संघ के सदस्यों में खुशी देखी गई। इधर भानुप्रतापपुर पुलिस द्वारा परिवहन संघ के 27 एवं अन्य सदस्यों पर चक्का जाम करने का मामला धारा 341, 34 के तहत दर्ज कर किया गया है।