- Hindi News
- बच्चों ने ली नो पॉलीथिन की शपथ, लोगों को जागरूक भी करेंगे
बच्चों ने ली नो पॉलीथिन की शपथ, लोगों को जागरूक भी करेंगे
भानुप्रतापपुर | दैनिकभास्कर के नो पॉलीथिन अभियान का असर कई जगहों पर देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में यहां नो पालिथीन अभियान के तहत ग्रीन कमांडो वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में ग्राम टेकोढ़ोड़ा के शासकीय प्राथमिक शाला के बच्चों ने शपथ ली। बच्चों ने नो पॉलीथिन के साथ इसका भी संकल्प लिया है कि वे लोगों को कपड़े एवं जूट का थैला लेकर बाजार जाने के लिए समझाएंगे। आयोजन से जुड़े श्री सिंह का कहना है कि इस अभियान में अब तक दुर्गूकोंदल एवं भानुप्रतापपुर ब्लाॅक के हजारों बच्चों ने शपथ लेकर नो पालीथीन का नारा बुलंद किया है।