पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आठ घंटे में 16 हादसों में दो की मौत

आठ घंटे में 16 हादसों में दो की मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिछलेआठ घंटे में कांकेर जिले उसके सीमावर्ती जिले में हुए 14 सड़क हादसों में कई लोग घायल हो गए और दो की मौत हो गई। इसके अलावा दो अलग अलग हादसों में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क अन्य हादसों में गंभीर रूप से घायलों को रेफर कर दिया गया है और शेष घायलों का जिला अस्पतला में इलाज किया जा रहा है।

पखांजूर थानांतर्गत बुधवार शाम हुए सड़क हादसे में एक बालक की मौत हो गई। और उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। वहीं रात में केशकाल थानांतर्गत ग्राम तोसकापाल के निकट एक ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम तोसकापाल का बुधवार को मेला था। जिसके चलते वहां रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसे देखने निकट के गांव तरईबेड़ा से कुछ लोग जा रहे थे। रास्ते में एक ट्रैक्टर चालक राजेश निवासी मुंदरी ने कुछ ग्रामीणों बच्चों को ट्रेक्टर की मुंडी में बैठा लिया। बताया जा रहा है मुंडी में 15 लोग बैठे हुए थे। चालक ने वाहन को लापरवाही पूर्वक चलाते हुए पलटा दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन की गति इतनी अधिक थी कि वह दो तीन बार पलट गई।

जिससे वाहन में सवार कक्षा तीसरी में पढ़ने वाली छात्रा मायवती निवासी तरईबेड़ा की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल महिला मंगली बाई नेताम 20 वर्ष को रायपुर रूप रिफर किया गया है जिसकी हाल चिंता जनक बनी हुई है। वहीं कक्षा 6वीं में पढ़ने वाली छात्रा अंतिला मरकाम 11वर्ष पिता सुकुराम सुनिल मरकाम 11 वर्ष पिता लुदरू राम को इलाज के लिए जिला अस्प्ताल कांकेर में भर्ती कराया गया है। शाम 7 बजे दुधावा चौंकी अंतर्गत ग्राम मालगांव में कोयलीबेड़ा में पदस्थ शिक्षक नवल सिंह मरकाम 46 पिता अमर सिंह ने बाइक से ग्रामीण कृपाराम मरकाम 60 वर्ष पिता जोहन निवासी मालगांव को टक्कर मार दी।

जिसमें शिक्षक ग्रामीण दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीण के सिर, हाथ पैर में चोटें आई हैं। वहीं शिक्षक के पसली में फे्रक्चर आया है। दोनों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। इसी रात गढ़ पिछवाड़ी का कोटवार सायकल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के समय कोटवार शराब के नशे में धुत्त था। घटना में कोटवार अनित नेताम 40 वर्ष पिता सुकदेव को सिर में गंभीर चोटें आई हैं। इसके अलावा बाईक से टक्कर उससे गिरने की 11 अन्य घटनाओं कई लोग घायल हो गए हैं। जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

छात्र पेड़ से तो युवक छत से गिरा

विश्रामपुरक्षेत्र के ग्राम बांसकोट में कक्षा 9वीं का छात्र किशोर कुमार नाग 15 वर्ष पिता शिवराम बुधवार शाम पांच बजे खेलते हुए पेड़ से गिर गया। छात्र ने बताया वह लुकाछिपी का खेल खेल रहा था। जिसमें वहा छिपने के लिए ईमली के पेड़ में चढ़ा था। लेकिन वहां डंगाली टूटने से करीब 20 फीट उपर से गिर गया। जिससे छात्रा एक पैर दोनों हाथ फेक्चर हो गया। इसके अलावा उसके चेहरे में भी चोटें आई हैं। वहीं भानुप्रतापपुर थानांतर्गत ग्राम भानबेड़ा में युवक दीनू राम नुरूटी 24 वर्ष पिता मोहन लाल छत से गिर गया। जिससे उसकी सिर आंख में चोटें आई हैं।

कांकेर. पेड़ से गिर कर गंभीर रूप से घायल हुआ युवक।