पेज 17 के शेष
कीचड़में फंसे पंजे को वापस खींच लेने पर जो आकृति बनती है वैसे ही दाहिने पैर के पंजे का निशान मौजूद है। इलाके के ग्रामीण इसे 2 हजार वर्ष पूर्व क्षत्रिय योध्दा के पैर का निशान मानते है। ग्रामीण बताते है कि यहां जबरदस्त लड़ाई हुई भी जिसके प्रमाण के तौर पर जगह जगह कटे हुए मानव अंगों के टुकड़े पत्थर के रूप में हैं।
पड़ियोर खोज के स्थान पर 22 गांव के ग्रामीण साल में 2 बार एकत्र होकर बैठते हैं। यहां आने वाले लोगों का कहना है कि यदि गांव पर कोई कानूनी दांव पेंच, जेल में बंदी जैसी उलझनें आती हैं तो पड़ियोर खोज के स्थान पर आकर विनती करने से समस्या हल हो जाती है। ग्रामीण लक्ष्मण दुज्गा, मनीराम गोटा, दुर्जन दर्रो, रैयजी कोवाची, रामजी दुज्गा ने बताया कि जब भी गांव या इलाके में कोई कानूनी उलझनें आती है तो सभी लोग एक साथ पड़ियोर खोज जाकर आराधना करते हैं तो समस्या का समाधान हो जाता है। ग्रामीण कहते है कि इस स्थान पर महिलाएं भी जाती है और वरदान मांगती है।
बाइककी तेज...
स्कूटीमें सवार के साथ लगातार दो टक्कर से स्कूटी चालक हिना मांझी के दोनों पैर टूट गए वहीं पीछे बैठे भाई की छाती की हड्डी टूट गई और अंदरूनी गंभीर चोट आई। दुर्घटना के बाद घटनास्थल में लोगों की भीड़ लग गई। इसी दौरान अभजीत कून्डू, संटू कुंडू तथा एक अन्य व्यक्ति अपने-अपने वाहन लेकर भाग खड़े हुए और स्वयं अस्पताल पहुंच अपना इलाज कराया वहीं राजेश चक्रवर्ती को 108 में पखांजूर सिविल अस्पताल लाया गया। साथ ही दोनों भाई बहन को भी पखांजूर सिविल अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए बाहर रेफर किया गया। इसी दौरान बाहर ले जाते समय ही भाई की मौत हो गई। बहन का इलाज चल रहा है।
निर्दलीयके एक...
इधरचुनाव सम्पन्न होने के बाद जनपद में 11 जीते सदस्य को भाजपा-कांग्रेस लगातार संपर्क बनाने में लगे रहे थे। भाजपा-कांग्रेस दोनों पार्टी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष बनाने जोर आजमाइश कर रहे हैं। दोनों ही पार्टी के 5-5 सदस्य हैं ऐसी स्थिति में एकमात्र निर्दलीय की भूमिका अहम हो गई है।
नवनिर्वाचितसरपंच वार्ड पंच ने ली शपथ : भानुप्रतापपुर।त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद नवनिर्वाचित सरपंच वार्ड पंचों ने आज शपथ ली। ग्राम पंचायत साल्हे के भवन में पर्यवेक्षक जितेंद्र गजभिये सब इंजीनियर, विकास कुमार साहू रोजगार सहायक ने शपथ दिलाई। इस अवसर पर पूर्व सरपंच देवबत्ती दर्रो, ग्राम पटेल आनंद सिंह पद्दा, विजय शोरी, अतिराम सलाम, अनिल उयके, जोधन आरदे, भूखउराम आरदे, जगदेव सोनवानी, नवनियुक्ति सरपंच नारायण तारम पंच जगतो बाई गोटी, सरजूराम नरेटी, भगन बाई उयके, लक्ष्मन कंवलिया, रमोतीन बाई आंचला, लक्ष्मन कंवलिया, रमोतीन बाई आंचला, गोमती बाई ठाकुर, बासन बाई कुलदीप, संतोष पद्दा, दीपिका उयके, सोनई बाई, महेश तारम, कृष्णा कोसमा, भगवानी सोरी, रूपनी बाई हिड़को सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।