समान खरीदने आए व्यापारी की मौत
भानुप्रतापपुर | ईरागांव से सामान खरीदने संबलपुर पहुंचे किराना व्यवसायी की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मूलत: पखांजुर के पीवी-12 निवासी निर्मल दत्ता (52) सामान खरीदने आए थे। इस दौरान एकाएक उनकी तबीयत बिगड़ी और दोपहर करीब 1 बजे मौत हो गई। मृतक के रिश्तेदार नाटू आइच के अनुसार ईरागांव में दत्ता पिछले एक साल से किराना दुकान चला रहे थे।