पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तमसो मा ज्योर्तिगमय...से गूंजे स्कूल

तमसो मा ज्योर्तिगमय...से गूंजे स्कूल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हवन से किया बसंत ऋतु का स्वागत
बसंत पंचमी के अवसर पर स्कूलों में सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जामगांव में शाला परिवार की ओर से बसंत पंचमी हर्षोल्लास से मनाया गया। शिक्षकों व बच्चों की ओर से मां सरस्वती की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया गया।

इस मौके पर सुरेंद्र पटेल, सीआर कुंजाम व छात्रा सुमन, चंद्रकला, प्रतिभा, कल्पना की ओर से सरस्वती वंदना व भजन प्रस्तुत किया गया। प्रधान अध्यापक अरूण कुमार साहू की ओर से बसंत पंचमी मनाने के महत्व पर प्रकाश डाला गया।

स्पर्धाओं का आयोजन

शापूमावि एमजी वार्ड में बसंतोत्सव के अवसर पर मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की गई। इस मौके पर कुष्ठ निवारण पखवाड़ा के तहत निबंध व क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें निबंध स्पर्धा में प्रथम वैशाली केशरवानी, द्वितीय शालिनी पवार व तृतीय दुर्गा रामटेके रही। क्विज प्रतियोगिता में बालिका समूह प्रथम व बालक समूह द्वितीय रहे। विजयी प्रतिभागियों को जिला कुष्ठ पर्यवेक्षक एलके लक्केवार द्वारा नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम में प्रधान अध्यापक मोहन सेनापति, सरोजनी ठाकुर, अनिता झा उपस्थित थे।

बेवतरी में भी दिखा उल्लास

ग्राम बेवरती में शुक्रवार व शनिवार दोनों दिन बसंत पंचमी मनाया गया। स्कूली बच्चों व शिक्षकों ने मां सरस्वती की पूजा-वंदना की। शीतलापारा में गांडा गंधर्व कोसरिया समाज की महिला-पुरुषों ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर बसंत पंचमी पर्व मनाया। इस अवसर पर सरपंच सुशीला नेताम,जनपद सदस्य आशाराम नेताम उपस्थित थे। दसपुर में बाबा बगरूम देव चौक में गुड़रापारा प्राशा के बच्चों ने बाबा बगरूम देव में पूजा कर बसंत पंचमी मनाई।

कांकेर. गांड़ा समाज ने मनाया बसंत पंचमी पर्व।

स्कूलों में हुआ िवद्यारंभ संस्कार

चारामा |
शासकीय पूर्व माध्यमिक, प्राथमिक शाला रतेसरा में पहली से छठवीं तक के छात्र-छात्राओं का विद्यारंभ संस्कार का आयोजन किया गया। इस दौरान पालक सम्मेलन, माडल प्रदर्शनी व वास्तुकला, नृत्य के विभिन्न विधाओं को चित्रों पर प्रदर्शित किया गया। साधुराम विश्वकर्मा ने छात्र-छात्राओ को संस्कारी और अच्छे विद्यार्थी बनने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन विजय कुमार राय व आभार प्रदर्शन सीताराम सलाम जी ने किया।

साड़ियों में पहुंचीं छात्राएं

लखनपुरी |
बसंत पंचमी के अवसर पर आदर्श माध्यमिक शाला उड़कुड़ा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसे लेकर छात्राओं में खासा उत्साह रहा। सुबह से ही बच्चे रंग-बिरंगी साड़ी पहनकर स्कूल पहुंचे और मां सरस्वती की पूजा अर्चना की। इस अवसर पर प रविकांत शर्मा ने विधि विधान के साथ बच्चों को पूजा कराया। बालक-बालिकाओं ने सरस्वती वंदना व महा आरती की। खीर व पूड़ी का प्रसाद वितरण किया गया।

पटौद में हुई चित्रकला प्रतियोगिता
शासकीय प्राथमिक शाला व पूर्व माध्यमिक शाला पटौद में बसंत पंचमी पर सरस्वती पूजा व खेलकूद, चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। समारोह का आयोजन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष चन्द्रकुमार साहू के मुख्य आतिथ्य में किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में गीत कविता, समूह गायन, एकल व समूह नृत्य की प्रस्तुति बच्चों ने दी।

कांकेर. एमजी वार्ड में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देती छात्राएं।

नरहरपुर | बसंत पंचमी के अवसर पर कोसरिया गांड़ा गंधर्व समाज द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। जो नगर भ्रमण कर समाज भवन पहुंची। यहां अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की गई व नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया गया।

गांड़ा गंधर्व समाज ने निकाली कलश यात्रा
हवन-पूजन किया

भानुप्रतापपुर/संबलपुर |
सरस्वती शिशु मंदिर संबलपुर में बसंत पंचमी के अवसर पर हवन पूजन का आयोजन किया गया। छात्राएं साड़ी पहनकर स्कूल पहुंचीं और मिलकर पूजा अर्चना कर हवन किया। पंडित देवेंद्र शुक्ला द्वारा पूजा पाठ कराया गया। प्राथमिक शाला किनारी में बसंत पंचमी के अवसर पर सरस्वती की पूजा-अर्चना की गई। बच्चों ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। शिक्षक भुनेश्वर साहू ने बसंत पंचमी के महत्व को बताया।

स्पर्धाओं का आयोजन

दुर्गूकोंदल |
ज्ञान की देवी मां सरस्वती की आराधना की पर्व ब्लॉक के स्कूलों में धूमधाम से मनाया गया। कन्या पूर्व माध्यमिक शाला में सरस्वती पूजन का कार्यक्रम रखा गया। इसमें जनपद उपाध्यक्ष रुमा राय, सरपंच खुटगांव नोहरसिंह तुलावी, दिनेश कुमार नरेटी शामिल हुए। छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य, रंगोली, चित्रकला, मेहंदी, कक्षा सजाओ, फैंसी ड्रैस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

खबरें और भी हैं...