पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नहर के लिए सीएम को लिखा पत्र

नहर के लिए सीएम को लिखा पत्र

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चारामा | दुधावा बांध से महानदी चारामा तक नहर निर्माण की मांग को लेकर भानुप्रतापपुर विधायक मनोज सिंह मंडावी ने मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा चारामा ब्लॉक के अधिकांश गांव बांध होने के बावजूद सूखाग्रस्त रहते हैं। पिछले कई वर्षों से क्षेत्रवासी दुधावा बांध से सिंचाई की मांग कर रहे हैं, लेकिन नहर अभाव से यह सुविधा नहीं मिल पा रही है। दुधावा बांध से नरहरपुर होते हुए महानदी चारामा तक नहर का निर्माण होने से किसानों को सिंचाई सुविधा मिल पाएगी। इससे उनका जीवन स्तर में सुधार होगा। उन्होंने दुधावा बांध से महानदी चारामा तक नहर निर्माण योजना को नदी जोड़ो परियोजना के तहत स्वीकृत करने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...