जीत की खुशी में विजय जुलूस
अंतागढ़उपचुनाव में नवनिर्वाचित विधायक भोजराज नाग का आज नगर में जीत के बाद प्रथम आगमन हुआ, जहां कार्यकर्त्ताओं ने जोशीला स्वागत किया। ग्राम पोड़गांव से विजय जुलूस निकाला गया जो नगर के रामलीला मंच में पहुंच जनसभा में तब्दील हुआ। रास्ते में पड़ने वाले ग्राम इमलीपदर, लामकन्हार में भी ग्रामीणों ने स्वागत किया।
शिक्षाकर्मी संघ, छात्रावास के छात्रों, पिछड़ा वर्ग समाज सहित अन्य समाज वर्ग कर्मचारियों ने भी स्वागत किया। नाग ने कहा जनता के अलावा देवी देवताओं का आशीर्वाद इस जीत में बेहद अहम है। कार्यक्रम में दुकलु राम पटेल, पितांबरसिंह ठाकुर, अनिल चंदेल, दीपसिंह सोलंकी, अमित सक्सेना, भुपेश ठाकुर, सतीश ठाकुर, रामविलास गुप्ता, भागीरथी रामटेके, रघुनाथ कुमेटी, राजु पटनायक, लक्ष्मण ठाकुर, इरफान खान, बोदेश्वर पटेल, मनोरमा मंडावी, जितेन्द्र मरकाम, मोहित रजकख् नरेन्द्र मंडावी के अलावा भरत मटियारा, आलोक ठाकुर, शिरो कोमरे, सर्वेश चौहान आदि उपस्थित थे।
लाददिया फूल मालाओं से
भानुप्रतापपुर| भाजपामंडल भानुप्रतापपुर द्वारा आज पीडब्ल्युडी रेस्ट हाउस के सामने अंतागढ़ के नव निर्वाचित विधायक भोजराज नाग का स्वागत किया गया। लगभग साढ़े ग्यारह बजे भानुप्रतापपुर नगर में प्रथम आगमन हुआ उसके बाद सभी क्षेत्र के कार्यकर्ता एवं शहर के व्यापारी, गणमान्य नागरिकों ने फूल माला से स्वागत किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भरत मटियारा, जिला महामंत्री आलोक ठाकुर, सर्वेश चौहान, अजजा आयोग अध्यक्ष देवलाल दुग्गा, मंडल अध्यक्ष रामलखन शर्मा, कस्तुरचंद जैन, र|ेश सिंह, निखिल राठौर, हेमप्रकाश शिवहरे, रामस्वरूप चौहान, नरोत्तम चौहान, अभय पांडे, राकेश राठौर, सचिन दूबे, रिजवान कुरैशी, मनीष एस, प्रमिला शोरी, कुमुदनी खरे, नरेंद्र बेसरे, नरेंद्र शर्मा, तरनजीत कौर, मंदा सांवले, निर्मला, सरोज साहू, सुरेखा नेताम, राजकुमार नशीने, ललित शर्मा, डीकेश साहू, राजा पांडे, टुपेश पात्र, भीखम आरदे, दिलीप चंद्राकर,आदि उपस्थित थे।
भानुप्रतापपुर. विधायकभोजराज नाग का भानुप्रतापपुर में किया गया स्वागत।
अंतागढ़. विधायकभोजराज नाग का अंतागढ़ में निकाला गया विजय जूलूस।