पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हेलीपेड में दरार से हादसे की आशंका

हेलीपेड में दरार से हादसे की आशंका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भानुप्रतापपुर | यहांके हाईस्कूल ग्राउंड मिनी स्टेडियम में बनाए गया हेलीपेड में जगह जगह दरार पड़ गई है। हेलीपेड में आए दिन हेलिकाप्टर लैंडिंग और टेकअप होते हैं। जानकारों के अनुसार दरार कभी भी हादसे की वजह बन सकती है। कहा जा रहा है कि हाईस्कूल भानुप्रतापपुर में बनाए गए हेलीपेड में दरार से हादसा की आशंका बनी हुई है। हेलीपेड लगभग 4 साल पहले बना था और दरार के अलावा तीन चार जगह छोटे गड्ढे हो गए हैं। जानकारों के कहना है कि निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया जिसके चलते दरार पड़ने लगी है। इस हेलीपेड में आए दिन बीएसएफ के हेलिकाप्टर, वीआईपी हेलिकाप्टर, बैंक राशि लाने के लिए यहां हेलिकाप्टर लैंडिंग और टेकअप करते हैं।

टेकअप के समय हो सकता है खतरा

^हेलिकाप्टरका वजन लगभग 3 टन होता है। इसके लिए हेलीपेड मजबूत होना चाहिए और दरार होने से लैंडिंग के समय कोई खतरा नहीं होता पर टेकअप के समय खतरा होता है। नीचे प्रेशर ज्यादा होता है जिससे गिट्टी आदि उखड़कर हेलिकाप्टर को डैमेज कर सकती है।” कैप्टनडी पांडा, पायलट,रायपुर

भानुप्रतापपुर. दरारहो सकती है खतरनाक।