नवरात्र की तैयारी प्रारंभ
भानुप्रतापपुर | शारदीयनवरात्र के लिए क्षेत्र में तैयारियां जोरों से चल रही है। मां दुर्गा की मुतियों को भी मूर्तिकार अंतिम रूप दे रहे हैं और श्रद्वालु भी पंडाल तैयार करने में जुटे हुए हैं। क्षेत्र के गढ़बांसला में भी नवरात्र को लेकर तैयारी की जा रही है। बांसला प्रबंधन समिति अध्यक्ष तिलक दर्रो ने बताया इसके लिए बैठक की गई है और साफ सफाई के साथ श्रद्वालुओं द्वारा मनोकामना ज्योति कलश स्थापना को लेकर कलश आदि की व्यवस्था की जा रही है। नवरात्र के दौरान पुरे नौ दिन तक विभिन्न कार्यक्रम रामलीला, रामधुनी, भागवत पाठ, रामसत्ता आदि की भी तैयारी की जा रही है। साथ ही क्षेत्र के खंडीघाट, सोनादाई में भी इसकी तैयारी की जा रही है। 25 सिंतबर से नवरात्र प्रारंभ हो रही है और इन नौ दिनों में देवी की अलग- अगल रूप का पूजा की जाती है और उस हिसाब से ही माता का वेषभूषा श्रृंगार किया जाता है, पहले दिन शैलपुत्री, दुसरे ब्रम्हाचारिणी, तीसरे दिन चंद्रघंटा, चौथे दिन कुष्माण्डा, पांचवे दिन स्कंदमाता, छठवे दिन कात्यायनी, सातवे दिन कालरात्रि, आठवे दिन महा गौरी और नवमी के दिन सिद्विदात्री की पूजा की जाती है।