पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों की बैठक

चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों की बैठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भानुप्रतापपुर | एसडीएमरणबीर शर्मा ने नगर पंचायत निर्वाचन के संबंध में सेक्टर अधिकारी, मास्टर्स ट्रेनर्स तथा नाम निर्देशन पत्र में लगे अधिकारी कर्मचारियों की बैठक ली। बैठक में सभी सेक्टर अधिकारियों से मतदान केंद्रों के भौतिक सत्यापन कर उसकी रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया तथा मतदान केंद्रों में मतदान दिवस तथा समय लिखाने की हिदायत मुख्य नगरपालिका अधिकारी को भी दी।

रिटर्निंग आफिसर ने सभी मास्टर ट्रेनर्स से कहा कि इस बार चूंकि मतदान ईव्हीएम मशीन से होना है और यह मशीन पिछले विधानसभा लोकसभा से हटकर भी है इसलिये इसका व्यापक प्रचार प्रसार तथा जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है। साथ ही मतदान दलों के प्रशिक्षण में भी लगे कर्मचारियों को गंभीरता से इसका प्रशिक्षण देने कहा। भानुप्रतापपुर में नगर पंचायत निर्वाचन द्वितीय चरण में होना है जिसके नाम निर्देशन पत्र 10 दिसंबर से जमा होने है।

इसे देखते हुए नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने में जिन अधिकारी कर्मचारी को लगाया गया है उनके साथ पूरी प्रक्रिया और आयोग के दिशा निर्देशों की समीक्षा की। बैठक में सेक्टर अधिकारी पीआर मरकाम, डीएसपटेल, तहसीलदार जीआर महिलाने, नायब तहसीलदार ओमप्रकाश दुबे, सीएमओ रमाकांत साहू, मास्टर्स ट्रेनर्स बीएस साहू, सीपी ठाकुर, अरविंद डोंगरे, नीलेश वर्मा, खण्ड शिक्षा अधिकारी रमेश निषाद और अशोक ठाकुर उपस्थित थे।

भानुप्रतापपुर. एसडीएम ने ली सेक्टर अधिकारियों की बैठक।