पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर आज

आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भानुप्रतापपुर | आयुर्वेदग्राम बरहेली में निशुल्क एक दिवसीय किशोरावस्था जन्य स्वास्थ्य जागरूकता एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन 9 दिसंबर को होगा। यह सुबह 10 से शाम 4 बजे तक आयुर्वेद औषधालय के सामने किया जाएगा। इस शिविर में किशोरावस्था में होने वाले बालक बालिकाओं के विशेष रूप से स्वास्थ्यगत समस्याओं, रोगों का उचित सलाह निशुल्क उपचार एवं औषधि वितरण किया जाएगा। शिविर में अन्य रोगों जैसे कमजोरी, वातरोग, खुन की कमी, ज्वर, श्वास, कास, पेट संबंधी एवं महिलाओं बच्चों से संबंधित समस्त प्रकार के रोगों का निशुल्क सलाह एवं औषधी वितरण उपचार किया जाएगा। शिविर में विशेष रूप से मौसमी बीमारी जैसे सर्दी खांसी, श्वास आदि कफ जनित रोगों से बचाव हेतु काढ़ा वितरण किया जाएगा तथा काढ़ा निर्माण करने की घरेलू उपयोग बताया जाएगा। उक्त जानकारी डा रामस्वरूप मरकाम बरहेली ने दी।